पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

44 पुलिस इंस्‍पेक्‍टर बनाए गए डीएसपी, सोनिया को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी के कॉमनवेल्‍थ खेलों में सिल्‍वर मेडल जीतने वालीं पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सोनिया चानू को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए डीएसपी बना दिया गया है। आज डीएसपी संवर्ग में वर्ष 2012-13 की खाली पोस्‍टों के सापेक्ष कुल 44 पुलिस अधिकारियों को इंस्‍पेटर से डीएसपी बनाया गया। 23 मार्च को इस संबंध में उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गठित विभागीय प्रोन्‍नति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक की संस्‍तुतियों के आधार पर इन 44 नए डीएसपी को साधारण वेतनमान रू 15,600-39,100 ग्रेड वेतन रू 5,400 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
सोनिया चानू एक मात्र खिलाड़ीं हैं, जिन्‍हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इनके अलावा सत्य प्रकाश सिंह, केशव प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार चावला, ओमपाल सिंह राणा, अजय कुमार कुलश्रेष्ठ, राजीव कुमार, उदय प्रताप सिंह, चितरंजन सिंह चैहान, राजीव कुमार चड्ढा, यशवीर सिंह, राम कृपाल सिंह, करन सिंह, कल्लू राम शर्मा, अश्वनी कुमार सिन्हा, राम कृपाल भारती, अनिल कुमार यादव।
इसके साथ ही शौदान सिंह यादव, सोमदत्त शर्मा, शिव राज सिंह, तेजपाल सिंह, योगेश चन्द्र पाठक, सोमदत्त शर्मा, धुरेन्द्र कुमार, शमशेर सिंह, श्यामाकान्त त्रिपाठी, प्रमोद वर्धन शर्मा, पुरूषोत्तम सरन, ब्रह्मदेव सिंह सिद्वू, रमनपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह तेवतिया, विश्वम्भर नाथ दूबे, आले हसन, सुकरम पाल तोमर, दुलारे लाल सुधीर, चन्द्रधर गौड़, सुधीर चन्द्र शुक्ला, प्रदीप कुमार वर्मा, मणिराम राव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद, कुशल पाल सिंह, बृजपाल सिंह और विनोद कुमार शर्मा प्रमुख हैं।