पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International Chief Justices Conference Includes 60 Countries Judge Lucknow News

लखनऊ में 12 दिसंबर को जुटेंगे 60 देशों के न्यायाधीश और चार देशों के उपराष्ट्रपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में 12 दिसंबर को मुख्य न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 60 देशों के न्यायाधीश जुट रहे हैं। इनके अलावा चार देशों के उपराष्‍ट्रपति‍ के शि‍रकत करने की भी सूचना है। सम्‍मेलन में कई मसलों पर चर्चा होगी। इसमें यह बात भी अहम होगी कि‍ अंतरराष्‍ट्रीय कानून-व्‍यवस्‍था और वैश्‍वि‍क व्‍यवस्‍था के जरि‍ए वि‍श्‍व के बच्‍चों को एकता के सूत्र में कैसे बांधा जाए।
बताते चलें कि‍ लखनऊ में लगातार 15वीं बार इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के जनसंपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि इसमें मुख्य न्यायाधीशों के साथ कानूनविद भी शिरकत करेंगे। जिन चार देशों के उपराष्ट्रपति आ रहे हैं उनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति कगामा मोटलैन्थे, रोमानिया के पूर्व राष्ट्रपति एमिल कॉन्सटेंटिंजू, अल्बानिया के रेक्सेप मेदानी औऱ क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रपति स्टीपन मेसिक शामिल हैं। इस सम्मेलन का आयोजन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल कर रहा है।
इसके अलावा जिन 60 देशों के मुख्य न्यायाधीश और कानूनविद् इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं उनमें अफगानिस्तान, अल्बानिया, अर्जेन्टीना, बेनिन, भूटान, बोलिविया, ब्राजील, बुर्कीनाफ़ासो, कम्बोडिया, कैमरून, सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चिली, कोस्टारिका, क्रोएशिया, और कांगो के शामि‍ल हैं। साथ ही इक्वाडोर, इजिप्ट, इथयोपिया, इरीटिया, फ्रांस, गिनी, गिनिबिसो, गुयाना, इण्डोनेशिया, इटली, जमैका, कज़ाकिस्तान, किरगिजगणतंत्र, लेबनान, लेसोथो, मेडागास्कर, माली, मारीशस, मैक्सिको, मंगोलिया, नौरू, नेपाल, निकारागुआ, पोलैण्ड, पेरू, फिलीपीन्स, मेसीडोनिया, रोमानिया, रूस, सेशल्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, चाड, थाईलैंड, टर्की, युगाण्डा, यूक्रेन, अमेरिका, ज़ांज़ीबार, जिम्बाबे और भारत आदि‍ के भी शामिल हैं।
कानपुर रोड ऑडि‍टोरि‍यम में करेंगे पत्रकारों से बातचीत
इन सभी देशों के कानूनविद 12 दिसंबर को सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कानपुर रोड ऑडिटोरियम में पत्रकारों से बात करेंगे। सीएमएस के जनसंपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय संविधान के अनुच्छेद-51 पर आधारित है। यह पूरी तरह से विश्व एकता, विश्व शांति‍ और विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर और सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।
आगे पढ़ि‍ए क्‍या कहते हैं सीएमएस के संस्‍थापक डॉ. जगदीश गांधी…