पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'जय हो' से प्रेरित होकर बना एक सामाजिक संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. दादरी मिहिर भोज इंटर कॉलिज के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई सारे युवा अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मती से हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म जय हो से प्रेरित होकर एक सामाजिक संगठन बनाने का निर्णय लिया।
युवा अधिवक्ता योगेश नागर को आपसी सहमती के आधार पर संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने दावा किया है कि यह संगठन क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने के साथ-साथ भ्रूण हत्या, पर्यावरण सुरक्षा, भारतीय संस्कृति की रक्षा, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर कार्य करेगा। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों ने संगठन की विचार धारा को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
योगेश नागर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बनाने का फैसला कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं व रिटायर्ड अधिकारियों से गंभीर चर्चा के बाद लिया गया है। इसके अलावा संगठन का नाम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जय हो की थीम से प्रेरित होकर लिया गया है, लेकिन संगठन फिल्म की थीम से अलग भी भ्रूण हत्या, पर्यावरण सुरक्षा, बाल विवाह, शिक्षा, असाह लोगों की मदद, भारतीय संस्कृति की रक्षा समेत भ्रष्टाचार जैसे मुददों पर कार्य करने के लिए प्रंण बद्ध है।
उन्होंने कहा कि समाज की सेवा से जुड़े तमाम कार्यों में जय हो संगठन अग्रणी भूमिका निभाने का काम करेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को संगठन में एक अलग विंग बनाई गई है। जो आरटीआई के माध्यम से सरकारी व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। इस अवसर पर बैठक में प्रोमद शर्मा, ओमपाल भाटी, मनीष शर्मा, सोनू, मनोज भारद्वाज, तरूण गर्ग, हरीश बैसोया, विपिन त्यागी, संदीप अवाना, धीरज कंसल आदि लोग मौजूद रहे।