पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jammu Kashmir Relief Supplies To Flood Victims Showed The Green Signal To The Vehicle Dm Latest News Hindi

जम्‍मू-कश्‍मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. जिला प्रशासन और लायंस क्लब इंटरनेशनल डिट्रिरक्ट 321 बी-1 की लखनऊ शाखा समेत ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित पीडितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी। जिसे डीएम राजशेखर ने अपने कैंप कार्यालय से राहत सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रविवार को डीएम राजशेखर ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आई बाढ़ पीडि़तों के लिए सामाजिक संस्‍था द्वारा भेजी जाने वाली राहत सामग्री वाहन को रवाना किया। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित पीडि़तों को इस समय पूरे देश से मदद की जरूरत है। इसी दिशा में लखनऊ से भेजे जाने वाली राहत सामग्री वहां के लोगों के काम आएगी। यह संस्‍था द्वारा एक अच्‍छी पहल है।

बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए दोनों संस्‍थाओं ने मिलकर 15 हजार पानी की बोतलें, 12 हजार पारले-जी बिस्किटस, 5 सौ किलो रेवड़ी, 5 सौ किलो रस्क, 50 किलो लइया-चना भेजा है। इसके साथ बुखार, डिहाईड्रेशन, निमोनिया, दस्त/पेचिस, उल्टी इत्यादि की दवाईयां और खाद्य सामग्री इस वाहन से भेजी जा रही हैं।

इस दौरान लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष संजय चोपड़ा, सदस्य विनीत श्रीवास्तव, गुरनाम सिंह, ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, व्यापारी मंडल के विजय कुमार बक्शी सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

तस्‍वीर में: राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीएम राजशेखर।