लखनऊ. सरकार की ओर से गुरुवार को हाईकोर्ट में बताया कि पुराने शहर में स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर को गिराने की कोई मंशा नहीं है। मंदिर के पीछे की दीवार सिंचाई विभाग ने मंदिर और बांध को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया है। यह भी कहा गया कि सरकार की कोई योजना नहीं है कि मंदिर की भूमि शिया वक्फ बोर्ड को दी जाए। इसके बाद जस्टिस वीके शुक्ला और बीके श्रीवास्तव की बेंच ने याचिका निस्तारित कर दी।
दरअसल, कुछ वकीलों ने पीआईएल दायर कर कहा था कि सरकार अवैध तरीके से मंदिर को गिराकर उसकी जमीन एक धर्म विशेष को देने जा रही है।
कंछल पर हमला करने वाले वकील की अर्जी पर थाने से रिपोर्ट तलब
पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर सिविल कोर्ट में हमला करने मे कथित रूप से शामिल वकील मनेाज कुमार सिंह की अर्जी पर एक स्थानीय कोर्ट ने वजीरगंज थाने से शुक्रवार को रिपोर्ट तलब की है। वकील ने अर्जी पेश कर कहा कि पुलिस उसे बेवजह परेशान कर रही है। यदि उसके खिलाफ कोई विवेचना चल रही है तो उसे बताया जाए। इस पर कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांग ली है।
फाइल फोटो