फोटो: काकोरी शहीद स्मारक।
लखनऊ. जिला प्रशासन ने काकोरी शहीद स्मारक को पर्यटन स्थल बनाने की कवायद तेज कर दी है। डीएम राजशेखर ने पर्यटन विभाग को इस संबंध में एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने सरकार से काकोरी शहीद स्मारक में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की सिफारिश की। फिलहाल इस खत के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम राजशेखर ने बताया कि इस स्मारक राष्ट्रीय महत्व का है। देश की आजादी से जुड़े इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। महत्वपूर्ण स्थल होने बावजूद इस स्मारक की देखरेख नहीं हो पाती। जरूरी सुविधाओं की कमी की वजह से सैलानियों को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि यह स्मारक लखनऊ-हरदोई मुख्य मार्ग के पास स्थित है। प्राकृतिक दृष्टि से यह इलाका काफी हरा-भरा है। ऐसे में इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी गई है।
काकोरी लूट कांड की याद में बना था स्मारक
यह स्मारक 9 अगस्त 1985 को हुए ककोरी लूट कांड की याद में बनाया गया था। लखनऊ-हरदोई रोड पर स्थित इस स्मारक में काकोरी घटना में शहीद हुए क्रांतिकारियों की मूर्तियां स्थापित हैं। हर साल 9 अगस्त और 19 दिसंबर को काकोरी शहीद स्मारक पर स्मृति मेले का आयोजन किया जाता है। यहां एक लाइब्रेरी भी हैं। इसमें क्रांतिकारियों से संबंधित सभी किताबें रखी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, बदहाल है काकोरी शहीद स्मारक...