वाराणसी. जब भी आप बस, ट्रेन, ऑटो में सफर करते हैं तो अपने समानों के चोरी होने का डर लगातार आपको सताता रहता है। मीडिया में भी ये खबर बराबर बनी रहती है कि चोरों ने यात्री के समानों पर हाथ साफ कर दिया। लोग यात्रा से पहले अपने समानों की सुरक्षा के बारे में सोचते हैं। लेकिन, अब इससे परेशान रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। काशी के दो दोस्तों ने एक लगेज सेफ्टी डिवाइस (LSD) बनाई है, जिससे आपके सामान को जैसे ही कोई दूसरा हाथ लगाएगा इसका हूटर बजने लगेगा।
काशी के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले दो दोस्तों ने लगेज सेफ्टी डिवाइस (LSD) तैयार किया है। मिर्जापुर के रहने वाले अमन कुमार वर्मा और काशी के रहने वाले हिमांशु सिंह ने मिलकर सिर्फ एक हजार रुपए में इस डिवाइस को तैयार किया है। उनके अनुसार, जैसे ही कोई व्यक्ति (चोर) आपके लगेज को लेकर भागेगा, डिवाइस में लगा हूटर बजने लगेगा। इस डिवाइस को मुख्य रूप से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जानिए डिवाइस की खासियत
अशोक इंस्टीट्यूट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर की पढाई कर रहे दोनों दोस्तों का सपना है कि उनका लगेज सेफ्टी डिवाइस (LSD) जनता के लिए बाजार में आए। अमन कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पिता हेमंत कुमार वर्मा साधारण से किसान हैं। अक्सर ट्रेन और बस में सफर के दौरान रात को सोते समय लगेज चोरी हो जाता है। इस डिवाइस को बैग के अंदर रख लेने से जैसे ही कोई बैग उठाएगा इसमें लगा हूटर बजने लगेगा और चोर पकड़ा जाएगा।
ट्रांसमीटर और रिसीवर लगा है
इस डिवाइस को बनाने के लिए कोई बड़ी सामग्री का भी प्रयोग नहीं किया गया है। इसमें खराब खिलौने के रिसीवर और बाहर छोटा सा ट्रांसमीटर पॉकेट में रखने के लिए फिट किया गया है। डिवाइस में लगे ट्रांसमीटर और रिसीवर का सिग्नल जैसे ही ब्रेक होता है, हूटर बजने लगता है।
आगे पढ़िए कैसे काम करता है LSD...