किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो
लखनऊ. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर और बाल रोग विभाग से तकरीबन 143 ऑक्सीजन सिलेंडर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। इस घटना की प्राथमिकी मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने चौक थाने में दर्ज करवाई है। चौक पुलिस प्रभारी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी का मामला कहीं न कहीं कई सवाल खड़े करता है। वहीं, यूनिवर्सिटी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो मामले की जड़ कहीं न कहीं अंदर ही है।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने गुम सिलेंडर के बारे में बताया कि ट्रॉमा सेंटर और बाल रोग विभाग में कुल मिलाकर 502 सिलेंडर हैं। चेकिंग के दौरान यह पाया गया कि 143 सिलेंडर कम हैं। इसलिए एहतियातन प्राथमिकी दर्ज करवाकर जांच की जा रही है।
जांच समिति हुई गठित
दूसरी ओर, इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कब गायब हुए और आखिरी बार कब इनका मिलान किया गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘विश्वविद्यालय स्तर पर एक जांच समिति बनाई गई है जिसमें मेरे अलावा डॉ. एसएन शंखवार, डॉ. विजय कुमार और डॉ. संदीप तिवारी हैं। जांच समिति जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।’
विवि में 10 जगह लगाए गए हैं ऑक्सीन प्लांट
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में 10 जगह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जहां से पूरे विवि में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। यहीं पर सिलेंडर लगाए जाते हैं और सप्लाई करने वाली फर्म आकर ले जाती है। जीटीएल प्रोप्राइटर है जो प्लांट के मेंटिनेंस का काम देखती है। वहीं, परिहार्ट नाम की फ़र्म के जिम्मे ऑक्सीजन की सप्लाई का काम है। ऐसे में सिलेंडर कहां चला गया यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
आगे पढ़िए कैसे पूरी होगी गायब सिलेंडर की कमी…