पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Khurshid Ahmed Saiyed Says Love Jihad Is Not A Fact In Issue Lucknow Latest News

बालिग लड़कियों को अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार है- खुर्शीद अहमद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लव जिहाद का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सैय्यद ने कहा भारतीय संविधान में 18 साल की लड़की को अपनी मर्जी से विवाह करने की इजाजत है। उन्‍होंने कहा मोहब्‍बत करने वालों पर क्‍या पाबंदी लगा दी जाएगी? अब क्‍या पूछकर इश्‍क किया जाएगा? यह बीजेपी की सोची-समझी परिकल्‍पना है।

सोमवार को खुर्शीद अहमद एक दिवसीय दौरे पर राजधानी आए थे। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सैय्यद ने लव जिहाद के मुद्दे पर बीजेपी, आरएसएस और सभी हिंदू संगठनों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा इस मुद्दे में कोई तथ्‍य नहीं है। अगर इस मुद्दे में कोई सच्‍चाई है तो उसके प्रमाण उपलब्‍ध कराए जाएं। उन्‍होंने कहा मोहब्बत की कोई सीमा नहीं होती। कोई जाति-धर्म देखकर प्रेम नहीं करता। मोहब्बत तो हो जाती है।

मीडिया को संबोधित करते हुए खुर्शीद अहमद ने कहा बालिग होने पर लड़िकयों को अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार संविधान ने दिया है। लव जिहाद जैसे मुद्दों को उछालकर बीजेपी संविधान का अपमान कर रही है। इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा लव हिजाद कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं। केरल में जो कुछ हुआ जरूरी नहीं कि वह यूपी और अन्य राज्यों में भी होगा।

बीजेपी देश को बांटना चाहती है

खुर्शीद अहमद ने कहा जिस पुस्तक का हवाला देकर लव जिहाद के मुद्दे पर बवाल मचाया जा रहा है उसे मैंने पढ़ा है। उसमें कोई सच्चाई नहीं है और तत्थों का अभाव है। ऐसे मुद्दों को उठाकर बीजेपी देश को बांटना चाहती है। बीजेपी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्‍याचार पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्‍होंने बीजेपी को विधवाओं को बनारस में रहने, सती प्रथा, बाल विवाह और महिला अत्याचार के मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती दी। बीजेपी सांसद सच्च्दिानंद हरि साक्षी महाराज के खिलाफ भी बोला। उन्‍होंने कहा बीजेपी हिंदुओं में दहशत फैलाकर अपनी सियासत चमकाने के फिराक में है। इसके अलावा सपा मुसलमानों को डराकर उन्‍हें अपने साथ रखना चाहती है।

फोटो: खुर्शीद अहमद सैयद की फाइल फोटो।