पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Land Mafia Against No Action Sp Activists Angered Road Blockades

भू-माफि‍याओं के खि‍लाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कि‍या सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: सड़क जाम कर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
लखनऊ. बाराबंकी में पुलि‍स प्रशासन की लापरवाही पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। उनका आरोप था कि‍ पुलि‍स यहां भू-माफि‍याओं के खि‍लाफ शि‍कायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में उनकी दबंगई बढ़ गई है। इसी से आक्रोशि‍त कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर पुलि‍स के खि‍लाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलि‍स मूकदर्शक बनी रही। बाद में एसपी द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपि‍यों के खि‍लाफ कार्रवाई करने के आश्‍वासन के बाद मामला शांत हुआ।
बताते चलें कि‍ यह मामला बाराबंकी के थाना कुर्सी इलाके के गांव कोड़री का है। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के भूमाफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। परिणाम स्वरुप भूमाफिया भी दबंगई पर आ गए। पीड़ित कार्यकर्ताओं की मानें तो क्षेत्र के भूमाफिया हकीमुद्दीन ने अपने खिलाफ मोर्चा खुला देख एक ग्रामीण का अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधि‍त थाने पर की। इसके बावजूद थानाध्यक्ष कुर्सी ने उनलोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
थानाध्यक्ष से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाराबंकी मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसपी ने उन्‍हें कार्रवाई का आश्‍वासन दि‍या, लेकि‍न लोगों ने उसे हीलाहवाली मानते हुए बाराबंकी-लखनऊ राजमार्ग जाम कर दिया। बाद में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई के आश्‍वासन के बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए।
पुलि‍स बनी रही मूकदर्शक
सत्ता की हनक कार्यकर्ताओं पर साफ-नजर आई। सड़क जाम कर प्रदर्शन करने और पुलि‍स वि‍रोधी नारे लगाए जाने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। इस दौरान प्रदर्शनकारि‍यों ने अपने क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई पर भी भू-माफियाओं से मिले होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई और भू-माफियाओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
आगे देखि‍ए पुलि‍स अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठे सपा के महि‍ला और पुरुष कार्यकर्ताओं की तस्‍वीरें…