पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Rahul Gandhi In Amethi Kumar Vishwash Aap Congress 2014 Election

AAP की चुनौती से निपटने के लिए अमेठी पहुंचे राहुल गांधी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे, जहां उन्‍हें विरोध का सामना करना पड़ा। राहुल के काफिले को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा और उन्‍हें काले झंडे दिखाए। 'आप' कार्यकर्ताओं के अलावा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल को काले झंडे दिखाए।
'आप' कार्यकर्ता कह रहे थे कि अमेठी की समस्‍याएं जस की तस हैं, इतने साल में राहुल गांधी ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। गौरतलब है कि 'आप' के नेता कुमार विश्‍वास अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं। 12 जनवरी को 'आप' ने अमेठी में 'जनविश्‍वास' रैली का आयोजन किया था, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्‍टर लगा कर विश्‍वास को राष्‍ट्रद्रोही बताया था।
विश्‍वास ने उस रैली के दौरान गांधी परिवार पर जम कर हमले किए थे। उनकी रैली में आए जनसैलाब ने कांग्रेस के रणनीतिकारों के होश उड़ा रखे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने विश्‍वास की रैली के समय ही राहुल गांधी के अमेठी दौरे का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन बाद में उसे दिया गया। बहरहाल, देर से ही सही, राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं। वह दो दिन तक अपने लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे और विभिन्‍न इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका भी रहेंगी।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया। गुरुवार को वह मुंशीगंज गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ खुला संवाद करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र में 'मनरेगा' और नेशनल रूरल हेल्‍थ मिशन जैसी योजनाओं का भी जायजा लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा है।
आगे तस्वीरों के साथ पढ़ें, अमेठी में क्‍या हैं राहुल की चुनौतियां