पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lawyers Meet Rajnath Singh Demand Increase In Lucknow High Court Jurisdiction

लखनऊ पीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर वकीलों ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. हाईकोर्ट के वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को स्थानीय सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला। उन्‍होंने लखनऊ पीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के लिए कार्यवाही करने के लिए मांग की। गृहमंत्री ने वकीलों को आश्वासन दिया कि वे इस प्रकरण का पूरा ध्यान देंगे और इस विषय में केंद्रीय नेताओं से बात आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने वकीलों की मुलाकात शीघ्र ही केंद्रीय कानून मंत्री से कराने को कहा। यह मुलाकात 9 या 10 फरवरी को संभव है।
सिंह ने वकीलों से आमलोगों के हित में हड़ताल खत्म करने की बात कही। इस बीच दूसरे प्रतिनिधिमंडल ने बरेली जाकर वहां के वकीलों का बेंच का क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर समर्थन मांगा। लखनऊ बेंच के वकील क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर सात जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
उनकी मांग है कि कानपुर, बरेली और मुरादाबाद डिवि‍जनों को लखनऊ पीठ से संबद्ध किया जाए। हड़ताल के चलते कोर्ट का कामकाज काफी प्रभावित है। सिंह से मुलाकात करने वालों में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, महासचिव रमेश पांडे, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल और ट्रेजरर अनुराग सिंह चौहान शामिल थे।
फाइल फोटो: लखनऊ हाईकोर्ट।