पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lda Start Action Plan To Relieve Jam Lucknow Latest News

राजधानी को जाम से निजात दिलाने के एलडीए ने शुरू की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: कालीदास मार्ग पर वाहनों की गिनती करते एलडीए के कर्मचारी।

लखनऊ. राजधानी को जाम से निजात दिलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधि‍करण (एलडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही फ्लाईओवर बनाने के लिए अब हर सड़क पर वाहनों की गिनती की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि किन मार्गों पर कितना वाहन भार है।

बताते चलें कि एलडीए की महायोजना 2021 की जगह अब यह महायोजना 2031 हो गई है। इस कार्ययोजना के तहत एलडीए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यह प्रस्‍ताव 2031 के मानकों के अनुसार होंगे। हालांकि, पहले एलडीए महायोजना 2021 के तहत शहरी विकास की योजनाएं बना रहा था, लेकिन जिस तरह से शहर का विस्तार हो रहा है उसको देखते हुए अब एलडीए ने 2021 महायोजना में ही संशोधन करके अब इसे 2031 कर दिया है। इसी के तहत ही कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके पहले चरण में हजरतगंज चौराहा, कालीदास चौराहा और सिविल अस्पताल वाली सड़क का सर्वे किया गया है।

कालीदास चौराहे पर है सबसे ज्‍यादा वाहन भार

सर्वे सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कराया जा रहा है। इसमें हर घंटे के हिसाब से गणना की जा रही है। यदि कालीदास चौराहे की बात करें तो यहां पर सुबह सात बजे से आठ बजे तक दो पहिया वाहनों का आवागमन सबसे ज्यादा रहता है।

सर्वे में यह भी देखा जा रहा है कि कहां पर किस समय पर भारी वाहन, दो पहिया, चार पहिया वाहनों का भार ज्यादा है। इसके बाद इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि कहां फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है और किस सड़क को कितना चौड़ा करने की जरूरत है। इसी सर्वे के आधार पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। सर्वे की वीडियो रिकार्डिंग भी की जा रही है।

आगे पढ़िए महायोजना को जीपीएस सिस्‍टम से जोड़ा जाएगा...