पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

LDA की टीम भंडारा देख वापस लौटी, MLA ने अवैध निर्माण बचाने शुरू की थी पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अवैध निर्माण को तोड़े जाने से रोकने के लिए सपा विधायक ने जो पूजा-पाठ कराया वो काम भी आया। अवैध कब्‍जा तोड़ने गई एलडीए की टीम वहां चल रहे भंडारे में लोगों की भीड़ देखकर वापस लौट आई। वहीं, पहले से ही वकीलों के तांडव से घबराई पुलिस ने एलडीए की टीम को फोर्स देने से मना कर दिया। आगे पढ़ि‍ए, क्‍या है मामला...
. कोर्ट के आदेश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सपा विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला का अवैध निर्माण तोड़ने के लिए 11 फरवरी की तारीख तय की थी।
. सपा विधायक को जब ये बात पता चली थी तो उन्‍होंने एलडीए ऑफि‍स पहुंचकर रोक के लिए वीसी से मुलाकात की थी।
. हालांकि, मामला कोर्ट का था इसलिए कार्रवाई होनी ही थी।
. जब मामला नहीं बना तो विधायक ने बुधवार से स्थल पर पूजा पाठ शुरू करवा दिया और गुरुवार को वहां पर भंडारे का आयोजन करवा दिया।
. भंडारे की वजह से वहां पर लोगों की भीड़ थी।
. गुरुवार को जब एलडीए की टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ देखकर निर्माण तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
. यही नहीं आशियाना पुलिस ने भी तनाव बढ़ने के डर से फोर्स नहीं दी।
कोर्ट में चल रहा है मामला
. एक याचिका पर इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
. इस याचिका में कहा गया है कि शारदा प्रसाद शुक्ला ने किला मोहम्मदी इलाके में खसरा नंबर 250 और 251 की जमीन पर अवैध कब्जा करके दुकान का निर्माण करवा लिया है।
. जबकि, ये जमीन एलडीए ने अधिग्रहित की है।
. याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने अपना रसूख का इस्तेमाल करते हुए इस पर कब्जा करके निर्माण करवा लिया।

आगे की स्‍लाइड्स में देखि‍ए, अवैध निर्माण की फोटो...
खबरें और भी हैं...