पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lesa Got Mega Revenue Collected 55 Lakhs In Lucknow

मेगा शिविर में लेसा को मिला मेगा रेवेन्‍यू, एक दिन में वसूले 55 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लेसा ने बुधवार को राजधानी के नौ उपकेंद्रों पर मेगा शिविर आयोजित किया। शिविर के माध्‍यम से लेसा ने करीब 55 लाख रुपए का शमन शुल्‍क वसूला। इस दौरान सैंकड़ों की संख्‍या में आए उपभोक्‍ताओं ने नया कनेक्शन, लोड बढ़ाने, खराब मीटर बदलने, बिल में गड़बड़ी और ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) का रजिस्ट्रेशन कराया।
बिजली चोरी रोको अभियान के बीच बुधवार को लेसा ने शहर के नौ उपकेंद्रों पर विशेष मेगा शिविर आयोजित किए। इनमें चिनहट, हुसैनगंज, रेजीडेंसी, गोसाईगंज, सचिवालय कॉलोनी महानगर, सेक्‍टर 25 इंदिरा नगर, अहिबरन पुर, चंदर नगर और फैजुल्‍लागंज शामिल थे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकरी और अवर अभियंता सहित अन्‍य बिजली अधिकारी समेत कई कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहे।
शिविरों में बड़ी संख्‍या में उपभोक्‍ताओं को नया कनेक्शन जारी किया गया। इसके अलावा लोड बढ़ाने, बिल रिवीजन, मीटर लगाने और बदलने की कार्रवाई की गई। लेसा के मुख्‍य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि मेगा शिविरों में कुल 307 नए कनेक्‍शन जारी किए। 165 उपभोक्‍ताओं ने लोड कनेक्‍शन बढ़ाए। इसके अलावा 396 लोगों के घर मीटर भी लगाए गए।

वर्मा ने बताया कि इस दौरान 180 लोगों का बिल रिवीजन किया गया और चालीस लाख रुपए बकाया होने पर 252 उपभोक्‍ताओं के कनेक्‍शन काटे गए। दिनभर चले अभियान के दौरान नौ उपभोक्‍ताओं की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसपर उनसे एक लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। मुख्‍य अभियंता ने बताया कि लगातार बिजली चोरी रोको अभियान के बीच लोगों की सहूलियत और एक बार में समस्‍या समाधान के लिए आगे भी ऐसे कैंप आयोजित होते रहेंगे।
आगे पढ़‍िए रिश्वत मांगने पर करें शिकायत...