पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LESA Will Do Maintenance Work On Wednesday Power Shut Down In Lucknow

बुधवार को मेंटिनेंस कार्य के चलते राजधानी के 10 पावर हाउसों की गुल होगी बत्‍ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. हर साल गर्मी के मौसम में होने वाली बिजली की आंख मिचौली को इस बार नहीं होने देने के लिए लेसा ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को राजधानी के 10 पावर हाउस पर सुबह 11 से शाम छह बजे तक बिजली सप्‍लाई नहीं होगी। इसके चलते राजधानी के करीब एक लाख लोग दिनभर बिना बिजली के रहेंगे। लेसा के इस कदम को लोग गर्मी से पहले की कवायद के रूप में देख रहे हैं।

बताते चलें कि, बीते साल पावर हाउसों की खराब स्थिति के कारण बिजली सप्‍लाई बाधित रहने की शिकायतें रही थीं। हालांकि, इस बार गर्मी से पहले ही लेसा ने अपने बिजलीघरों की मेंटनेंस का काम शुरू कर दिया है। कोशिश है कि इस सीजन बिजलीघरों की तकनीकी खामी की वजह से बिजली की आवाजाही नहीं हो। यही कारण है कि लेसा बुधवार को अपने दस बिजली घरों से बिजली की सप्‍लाई सात घंटे बंद रखेगा।

इस दौरान पावर हाउसों में तकनीकी दिक्‍क्‍तें दूर कर उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी उपकरण लगाए और बदले जाएंगे। लेसा के मुख्‍य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि हुसैनगंज, गुसाइगंज, चंदर नगर, चिनहट, अहिबनापुर, अपट्रॉन, महानगर, रेजीडेंसी और सर्वोदय नगर में मेंटनेंस के लिए सुबह 11 बने से शाम छह बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि गर्मी की तैयारी के लिए अभी से कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इस साल कुछ राहत दिलाई जा सके।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।