लखनऊ. प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा आए दिनों होने वाले हत्यायों से लगाना मुश्किल नहीं है। राजधानी लखनऊ में ठीक सरकार की नाक के नीचे ही अपराधी हत्याओं को अंजाम देकर चलते बन रहे हैं। गाजीपुर थानाक्षेत्र के इस्माइल गंज में एक दबंग महिला प्रधान ने अपनी सहेली को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मामला त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्ध का बताया जा रहा है। घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान का मृतका के साथ समलैंगिक सम्बन्ध था। मृतका के संबंधों में रूचि न लेने के चलते गुस्साई ग्राम प्रधान ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
राजधानी के गाजीपुर इलाके के इस्माइलगंज में दीपा नाम की महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या उसी की महिला दोस्त सुमन ने की। हत्या की आरोपी महिला प्रधान सुमन ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए करते हुए बताया कि वह मृतका दीपा को अपनी बीवी मानती थी और उन दोनों के बीच लेस्बियन सम्बन्ध थे। शादी के बाद से दीपा पति बबलू के दबाव रहने लगी और उसने सुमन से बेरुखी दिखानी शुरू कर दी। इसी से नाराज सुमन सोमवार को ही बबलू के घर पहुंची और रात में उसी के घर रुकी।
आगे पढ़े मौके पर मौजूद दीपा के बेटे का क्या कहना है...