पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैजाबाद: भगवान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील के खिलाफ परिवाद दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैजाबाद. भगवान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले बिहार के वकील चंदन कुमार सिंह पर फैजाबाद कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। बता दें, सीतामढ़ी कोर्ट के वकील चंदन कुमार ने माता सीता के उत्पीड़न के मामले में भगवान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
इसी मामले में अब चंदन के खिलाफ फैजाबाद कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट 2 मीनाक्षी सोनकर की कोर्ट में परिवाद दर्ज करने के लिए एप्लिकेशन दी गई है। कोर्ट में बहस के बाद इसे स्वीकार कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...