बरेली. बुधवार रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा के घर डकैती डाली। परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर फिल्मी अंदाज में नकदी सहित 40 लाख का माल लूटकर फरार हो गए। मामला पीलीभीत हाईवे स्थित मुंशीनगर का है।
बदमाशों ने कैसे दिया लूट को अंजाम…
-सर्राफ अब्दुल हसन की बड़ी बिहार में दुकान है। कुछ महीने पहले उनकी पत्नी यास्मीन का ऑपरेशन हुआ था।
-टांके कटवाने के लिए दंपति बुधवार शाम को डॉक्टर के पास गए थे।
-शाम करीब 8:30 बजे घर लौटे तो अब्दुल की मां तमीजन ने दरवाजा खोला और यास्मीन अंदर चली गई।
-अब्दुल घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर करने लगे। इसी बीच तमंचा लिए एक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया।
-इसके बाद 3 अन्य बदमाश घर के अंदर घुसे और दो निगरानी के लिए बाहर खड़े रहे।
घर के अंदर घुसते ही परिजनों की पिटाई करने लगे बदमाश
-बदमाशों ने अब्दुल के सिर पर तमंचा लगाकर यास्मीन से अलमारी की चाबी मांगे।
-फिर जेवरात की तलाश में अलमारी और संदूक तोड़ने के साथ ही गद्दे फाड़ने लगे।
-इसके बाद सेफ में गिरवी रखी करीब 20 लाख की नकदी, लाखों के जेवरात और 1.5 लाख रुपए नकद लूट लिए।
-लूटपाट के बाद यास्मीन और सास तमीजन को गोली मारने की धमकी देते हुए कुंडल, हार और पायल उतरवा कर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
-बदमाशों ने घर में पहुंचकर अपने चेहरे पर बंधा कपड़ा हटाया और फिर दोबारा चेहरे को ढंक लिया।
-घर में 3 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में कैमरों में उनके चेहरे कैद हो गए।
-पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। इनकी स्कैन कॉपी थानों में पहचान के लिए भेज दी गई है।
-इज्जतनगर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने जांच के लिए नमूने लिए।
3 महीने पहले भी रिश्तेदार बताकर आए थे लूटपाट करने
-3 महीने पहले भी बदमाश खुद को रिश्तेदार बनाकर घर में लूटपाट करने आए थे।
-यास्मीन ने बताया कि उस समय वो रिश्तेदार बताकर शादी का कार्ड देने के लिए आए थे।
-अंदर आते ही पिटाई शुरू कर दी, लेकिन शोर मच जाने से लूटपाट नहीं कर सके और भाग निकले।
एक बदमाश का नाम है राहुल
-लूटपाट को अंजाम देते वक्त एक- दूसरे से बातचीत में एक बदमाश का नाम सामने आ गया।
-बदमाश जब आलमारियों से जेवरात निकाल रहे थे, उस दौरान यास्मीन के सामने एक बदमाश ने अपने साथी का नाम राहुल पुकारा।
-उसको बोला कि सर्राफ की बीवी को बांध दो....राहुल, नहीं तो भाग जाएगी।
दो घंटे तक मामला दबाए रही पुलिस
-इज्जतनगर पुलिस दो घंटे तक मामले को दबाए रही। थानेदार ने आला अफसरों को घटना की सूचना नहीं दी।
-घटना रात 9 बजे हुई और एसपी सिटी दो घंटे बाद करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे।
-इसके बाद सरार्फ के घर पहुंचे एसपी सिटी ने खुद छानबीन कर लोगों से बात की।
-स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश आगे से आए और लूट के बाद पीछे से दीवार फांदकर भाग गए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अन्य फोटोज...