पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LMRC Write Letter Airport Authority For Casting Yard Land Lucknow Metro

जमीन मुफ्त लेने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को चिट्ठी लिखेगी LMRC

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा एलएमआरसी को अपना कास्टिंग यार्ड हटाए जाने और किराए की मांग की गई थी। अब मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को चिट्ठी लिखने का फैसला किया है। इस मामले में एलएमआरसी अथॉरिटी से कास्टिंग यार्ड की जमीन मुफ्त दिए जाने की दुबारा गुजारिश करेगी।

मेट्रो के डायरेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि चेन्नई मेट्रो के सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराई थी। इसी का उदाहरण देते हुए एलएमआरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी को चिट्ठी लिखेगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट से लोगों को काफी फायदा होगा। इसलिए इसी आधार पर एलएमआरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिना किराए के जमीन देने की गुजारिश करेगा।
मांगा गया था कास्टिंग यार्ड का किराया
एयरपोर्ट अथॉरिटी और एलएमआरसी के बीच कास्टिंग यार्ड की जमीन के किराए को लेकर भी गतिरोध बना हुआ है। एलएमआरसी इसे पब्लिक इंटरेस्ट का प्रोजेक्ट बताकर बिना किसी किराए के यह जमीन चाहता था, जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 11 हेक्टेयर जमीन के लिए 2300 करोड़ की डिमांड रखी थी। मेट्रो ने इस पर अपनी आपत्ति जताते हुए दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर इसे मुफ्त या नाममात्र के किराए पर उपलब्ध कराने का प्रपोजल रखा था।
1150 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर था रेट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 1150 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर का रेट लगाया था, जबकि मेट्रो ने सिर्फ 323 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर का रेट देने की बात कही है। मेट्रो के डायरेक्टर दलजीत सिंह का कहना है कि यह दो सरकारों के बीच का मामला है। इसलिए पब्लिक इंटरेस्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह जमीन मुफ्त में देनी चाहिए।
प्रशासनिक भवन खाली करने के निर्देश
मेट्रो कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए एंबेडकर पार्क के सामने स्थित ग्राम्य विकास के ऑफिस को चुना गया है। इसे मेट्रो के लिए खाली कराया जाना था, लेकिन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अभी तक इस भवन को खाली नहीं किया जा सका है। लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों ने यहां शिफ्ट होने की तारीख 28 मार्च तय की है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अब एक बार फिर ग्राम्य विकास विभाग को प्रशासनिक भवन जल्द खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
आगे पढ़िए, एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर बननी थी कार पार्किंग...