शाहजहांपुर. कहते हैं कि प्यार न तो उम्र की सीमा देखता है और न ही जाति का बंधन। यदि प्यार सच्चा हो तो मजहब और दूरियां भी मायने नहीं रखती हैं। ऐसा ही कुछ शाहजहांपुर के तिलहर के रहने वाले सलमान अख्तर के साथ हुआ। उन्हें
फेसबुक के जरिए अमेरिका की लड़की से प्यार हो गया। अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार कर अमेरिका की कैथोलिक डेना ग्रावल भारत चली आईँ। दोनों ने तय किया है कि तीन महीने साथ रहकर एक-दूसरे को समझेंगे। इसके बाद शादी का फैसला लेंगे। घर पर डाना ग्रावल से मिलने वालों की भीड़ लगी है। डाना भी सबसे पहले हिंदी में नमस्ते कहती हैं। फिर, थोडा रुककर हाथ उठाकर सलाम करती हैं।
मामला शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी इलाके का है। यहां सुल्तान अख्तर का बड़ा बेटा सलमान अख्तर (21) एसएस डिग्री कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। साल 2011 में फेसबुक पर अमेरिका के डेलावेयर स्टेट में रहने वाली कैथोलिक डाना ग्रावल से उसकी दोस्ती हो गई थी। चैटिंग से शुरू हुई उनकी दोस्ती पहले वीडियो कॉलिंग और
मोबाइल पर बातचीत में बदल गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और एक-दूसरे को अपना बनाने की कसमें खाईं।
उन्होंने अपने घरवालों को भी रिश्ते की जानकारी और अपने इरादे के बारे में बताया। दोनों के घरवाले भी इसके लिए तैयार हो गए। 2013 में डाना ने सलमान को अमेरिका बुलाया, लेकिन पैसों की तंगी के कारण वह जा नहीं सका। इसके बाद सलमान से मिलने की चाहत में डाना खुद भारत आ गई। वहीं, विदेशी बहू पाकर सलमान के घरवाले भी काफी खुश हैं।
डाना ने dainikbhaskar.com को बताया कि अगले तीन महीने तक वह सलमान के साथ रहकर एक-दूसरे को समझेंगे। भारत के अलग-अलग शहरों में घूमेंगी। उन्होंने आगरा में ताजमहल, पंजाब में स्वर्णमंदिर और जयपुर देखने की इच्छा जताई है। डाना ने बताया कि उनके परिवार में मां कैथी ग्रावल, छोटी बहन एना ग्रावल और बड़ा भाई टॉम ग्रावल हैं। टॉम एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब करता है।
आगे पढ़िए, डाना को साड़ी, चूड़ियां और बिंदी है बेहद पसंद...