पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow By Poll Election Woman Participating Voting

उपचुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम, जमकर की वोटिंग, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लखनऊ में पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटिंग फीसदी कम रहा है। इसके बावजूद महिलाओं ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संविधान में दिए अपने अधिकार का खुलकर उपयोग किया। महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब वे अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगी। महिलाओं का यही मानना था कि अच्‍छे लोग चुने जाएंगे तो अच्‍छे ही काम करेंगे। सबसे ज्‍यादा जरूरी है जीतने वाले का काम के प्रति वफादार होना। इसलिए हर किसी को मतदान जरूर करना चाहिए।
शनिवार को लखनऊ पूर्वी में हुए विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं का जोश देखने लायक था। जवान से लेकर बुजुर्ग महिलाएं घर से बाहर निकल कर पोलिंग बूथ तक वोट देने के लिए आई हुई थी। वोट देने आई आसमां बताती है कि वोट देना जरूरी है। यही तो मौका होता है कि अपनी वोट की ताकत को दिखाने का। बुजुर्ग शिवरानी देवी कहती है कि उम्‍मीदवार ईमानदार और साफ छवि को होना जरूरी है।
वोट देना हर भारतीय का कतर्व्‍य है। इससे किसी को नहीं चूकना चाहिए। चूक गए तो नेताओं पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। कुछ यहीं विचार रखती है रिचा मिश्रा जो वोट देने आई हुई थी। बात कुछ भी हो, सभी में यहीं भावनाएं थी सभी को अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। एक गलत फैसला अगले पांच साल तक झेलना पड़ सकता है।
आगे तस्वीरों में देखिए, लखनऊ पूर्वी सीट से वोट डालने आईं महिलाओं का जोश...