तस्वीर में: राहगीर नसीम, अजगर को पकड़े हुए।
लखनऊ. राजधानी के कैंट थानाक्षेत्र में रायबरेली रोड़ पर स्थित मैंगो फार्म के गेट के पास अजगर मिलने से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने एक राहगीर की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे अर्जुनगंज के जंगलों में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थानाक्षेत्र के मैंगो फार्म के गेट से सटे पेड़ पर एक करीब तीन साल का अजगर पेड़ से लटकता दिखा। उसकी लंबाई करीब पांच फीट थी। वन विभाग के बीट दरोगा शिवम यादव ने बताया कि सुबह पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर उन्होंने फार्म के अधिकारी को सूचना दी। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इसकी वजह से रायबरेली-लखनऊ मुख्य मार्ग पर घंटो आवागमन बाधित रहा।
नहीं थे अजगर पकड़ने के कोई इंतजाम
सूचना पाकर वन विभाग के वन रक्षक एक घंटे देरी से पहुंचे। साथ ही उनके पास अजगर पकड़ने के कोई इंतजाम नहीं थे। इसलिए उन्होंने उच्चाधिकारी को सूचना दी, लेकिन अजगर पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे फॉर्म के लोगों में दहशत बनी रही। वहीं, कुछ लोग लाठी डंडे इकट्ठा करके अजगर को मारने का प्लान बनाने लगे।
आगे पढ़िए राहगीर नसीम ने अजगर को पकड़कर वन अधिकारियों को सौंपा...