लखनऊ. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) राजधानी वासियों को जय प्रकाश कन्वेंशन सेंटर के बाद अब शॉपिंग मॉल की सौगात देने जा रहा है। एलडीए शारदा नगर योजना में एक शॉपिग आर्केड मॉल का निर्माण करने जा रहा है। इसमें शॉपिंग से लेकर फूड कोर्ट तक की सुविधा रहेगी। इसका फाउंडेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा यह मॉल…
-एलडीए के इंजीनियर आरडी वर्मा ने बताया कि मॉल में पहली मंजिल में रिटेल शॉप होगी।
-ग्राउंड फ्लोर पर 3 रिटेल शॉप होगी। लोगों को ऊपरी फ्लोर पर चढ़ने के लिए दिक्कत न हो, इसके लिए एक्सेलेटर भी लगाए जाएंगें।
-वहीं, स्टेयर्स के अलावा दो कैप्सल लिफ्ट की भी व्यवस्था रहेगी।
-इसके साथ गार्बेज कलेक्शन एरिया भी बनाया जाएगा।
-दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल ऑफिस के लिए आरक्षित होगी।
-यहां ऑफिस बनाकर एलडीए किराए पर उठाएगा और उससे रेवेन्यू जनरेट करेगा।
-तीसरी मंजिल पर लोगों के खान पान के लिए फूड कोर्ट बनाया जाएगा।
फूड कोर्ट में बनाए जाएंगे 9 फूड कोर्ट सेंटर
-डाइनिंग एरिया के साथ यहां पर ओपेन कोर्ट भी होगा, जिससे लोग खानपान को पूरी तरह से इन्जवॉय कर सकें।
-ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में पार्किग की सुविधा रहेगी।
-यहां फ्लोर पर करीब 100 कारों की पार्किंग होगी। बेसमेंट में 90 कारों की पार्किंग होगी।
-इसके साथ मॉल के सामने ग्रीन बेल्ट भी डवलप की जाएगी।