पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow Flirting Woman Inspector Suspend

लखनऊ: युवती से छेड़खानी करने वाला दरोगा सस्‍पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. छेड़खानी के मामले में बुधवार की रात पकड़े गए विजिलेंस विभाग में दरोगा दिनेश सिंह को शनिवार को सस्‍पेंड कर दिया गया है। विजिलेंस विभाग में तैनात सीओ को जांच का आदेश भी दिया गया है।

बताते चलें कि बुधवार की रात महिला थाने में तैनात महिला सिपाही सुनीता ने महानगर चौराहे से कुछ दूरी पर विजिलेंस विभाग में तैनात दरोगा दिनेश सिंह और उसके एक साथी को एक युवती से छेड़खानी करते वक्त अकेले ही पकड़ा था। मौके से उनका एक साथी भागने में सफल रहा था। इस मामले में आरोपी दरोगा दिनेश सिंह को शनिवार को सस्‍पेंड कर दिया गया। वहीं, विजिलेंस विभाग में तैनात सीओ राजेश कुमार सिंह को इस मामले में जांच का आदेश भी दिया गया है।

महिला कांस्टेबल को किया अपर्णा-प्रतीक ने सम्मानित
महिला कांस्टेबल सुनीता तिवारी को अपर्णा-प्रतीक ने सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया था। इसके साथ ही उसके हिम्मत की तारीफ की थी।
तस्‍वीर में: छेड़खानी के आरोप में निलंबित दरोगा दिनेश सिंह।