फोटो: लखनऊ महोत्सव में लगी फर्नीचर की एक दुकान पर डिस्काउंट के तहत रखी हुई टेबल और कुर्सी।
लखनऊ. तीन दिन लखनऊ महोत्सव के बढ़ जाने से दुकानदार अब खरीददारी करने पर डिस्काउंट भी दिल खोलकर दे रहे हैं। ग्राहक चाहे किचन का सामान खरीदें या फिर घर सजाने का कोई सामान सभी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
प्लास्टिक सामान बनाने के लिए मशहूर नीलकमल कंपनी के स्टाल पर संचालन कर रहे आलोक सिंह ने बताया कि उनके यहां पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो अलमीरा इस समय 18000 हजार रुपए की है उसे डिस्काउंट के बाद केवल दस हजार रुपए में दिया जा रहा है। वहीं, अगर कोई ग्राहक अल्फ्रेड ग्लिडर चैयर लेते हैं तो उन्हें 15,500 की जगह केवल 9,990 रुपए ही देने होंगे। डिस्काउंट को देखते हुए अब ग्राहकों की भी लंबी कतार महोत्सव में देखने को मिल रही है।
इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी डिस्काउंट
लखनऊ महोत्सव में इलेक्ट्रिक सामान का स्टॉल लगाए ए.के. राय ने बताया कि उनके यहां पर हर इलेक्ट्रिक सामान पर डिस्काउंट है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ग्राहक इंडक्शन स्टोव खरीददता है तो उसे 30 फीसदी की छूट मिलेगी जबकि मिक्सी पर 25 फीसदी तक की छूट ग्राहकों को मिलेगी। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक रोटी मेकर पर 35 फीसदी और हीटर तो सिर्फ 1600 रुपए में मिल रहा है।
क्रॉकरी स्टॉलों पर भी भीड़
लखनऊ महोत्सव में लगी क्रॉकरी की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी जा सकती है। दिल्ली से आए ज्ञानेंद्र ने बताया कि हम ग्राहकों को छूट देने के साथ ही वजन मौलकर सामान दे रहे हैं। इससे ग्राहकों में खासा उत्साह भी है। ऐसे में यहां क्रॉकरी का कोई भी सामान लेने पर उसे 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। हमारे पास बाउल, ट्रे, चम्मच, कटोरी, गिलास से लेकर किचेन से जुड़ी ज्यादातर चीजें उपलब्ध हैं।
आगे देखें लखनऊ महोत्सव में लगी दुकानों पर सजे सामानों की तस्वीरें...