फोटो: महोत्सव में बिकने के लिए कंबल।
लखनऊ. आप यदि इस ठंड में अच्छा और गर्म कंबल खरीदने की सोच रहे हैं तो कहीं और जाने की बजाए लखनऊ महोत्सव आएं। यहां एक ही जगह पर देशी कंबलों के साथ-साथ चीन और जापान के बने हुए कंबल भी मिल जाएंगे। इन कंबलों की खासियत है कि इन्हें दोनों तरफ ओढ़ा जा सकता है। इस बार महोत्सव में बिक्री कम होने की वजह से दुकानदार तीस फीसदी तक का डिस्काउंट भी दे रहे हैं।
लखनऊ महोत्सव में हरियाणा से आए राजू बताते हैं कि उनके पास देशी कंबलों के साथ-साथ चीन और जापान से बने हुए कंबल भी हैं। इन कंबलों की खासियत है कि यह हल्के होने के साथ गर्म ज्यादा करते हैं। इससे ठंड से पूरी तरह से बचाव होता है। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। ये कंबल 2500 से लेकर 3000 रुपए में मिल जाएगा।
हालांकि, उनके पास 1200 रुपए से लेकर आठ हजार रुपए तक के कंबल है। राजू का कहना है कि ये कंबल डबल प्लाई में है। इस समय इन पर बीस से लेकर तीस फीसदी डिस्काउंट भी दे रहे हैं। डिस्काउंट और तीन दिन महोत्सव के बढ़ने के चलते लोग ज्यादा इन कंबलों को खरीदेंगे क्योंकि सर्दी भी अब बढ़ गई है।
सिंगल और डबल प्लाई दोनों तरह के हैं कंबल
रामपुर के अब्दुल कादिर बताते हैं कि उनके यहां पर सिंगल और डबल प्लाई दोनों तरह के कंबल है। हालांकि, लोग डबल प्लाई में ज्यादा कंबल खरीद रहे हैं। सिंगल प्लाई के कंबल की कीमत 1400 से लेकर 2500 रुपए की कीमत के हैं। डबल प्लाई में कंबल लेते हैं तो इसकी कीमत एक हजार से लेकर चार हजार रुपए तक है।
यदि कम पैसे में कंबल चाहिए तो इसके लिए 1000 से दो हजार रुपए तक के कंबल हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे कंबलों में डॉलफिन सिग्नेचर और मैटल कंबल है। इनकी क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। यदि सस्ते में चाहिए तो इसमें अस्ले और ग्रेस मिलेंगे।
आगे पढ़िए, कंबल के अलावा जयपुर की रजई भी है महोत्सव में...