पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow Metro Stainless Steel Coach Uttar Pradesh Latest News

लखनऊ मेट्रो में लगेंगे स्टेनलेस स्टील कोच, नहीं दिखेगी पान के पीक की 'चित्रकारी'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. पान खाकर हर जगह पीक मारकर चित्रकारी करने की नवाबी नगरी के लोगों की आदत किसी से छिपी नहीं है। यहां के अफसरों को मालूम है कि राज्य सरकार चाहे कितने भी प्रतिबंध लगा ले, लेकिन लखनवी लोगों की आदत सुधारना मुश्किल है। इससे बचने के लिए लखनऊ मेट्रो ने स्टेनलेस स्टील का कोच लगाने का फैसला किया है।
स्टेनलेस स्टील के कोच का फायदा यह होगा कि इनमें पान की पीक से ‘चित्रकारी’ नहीं हो पाएगी। अंदर पेंट करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही कोच की सफाई भी आसानी से होगी। इसके अलावा लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा भी कम होगा।

तैयार हो चुके हैं टेंडर डॉक्यूमेंट

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) ने स्टेनलेस कोचों की टेंडर के लिए बिड डॉक्यूमेंट भी तैयार कर लिए हैं। पिछले हफ्ते इसको एलएमआरसी बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत एलएमआरसी ने 80 कोच खरीदने का फैसला लिया है। इसमें 4 कोच वाली 20 ट्रेनें होंगी।

रोजाना होगी ट्रेनों की धुलाई
एलएमआरसी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के मुताबिक, पीएसी में बनने वाले मेट्रो डिपो में चार लाइनें बनेंगी। इन पर मेट्रो ट्रेनों की मरम्मत, वाशिंग, निरीक्षण और रखरखाव का काम होगा। इन लाइनों के जरिए ट्रेनों की सफाई और रखरखाव का काम रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। चूंकि, कोच में अंदर कोई पेंट नहीं होगा, इसलिए पीक या किसी अन्य तरह की गंदगी चिपकने नहीं पाएगी और आसानी से सफाई होगी।

आगे पढ़िए, सीबीटीसी से होगा मेट्रो का संचालन...