फोटो: चेकिंग के दौरान सिओ राजेश श्रीवास्तव से अपने किसी खास आदसी से बात करावाता व्यक्ित।
लखनऊ. बुधवार की शाम एसएसपी के आदेश पर राजधानी में इस हफ्ते दूसरी बार ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया। इस दौरान राजधानी के वजीरगंज की पुलिस ने पेशी से फरार एक इनामी सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 1,552 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 59,110 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में सबसे खास बात यह रही की किसी भी रसूखदारों को नहीं बख्शा गया, कई गाड़ियों पर से नीली बत्ती भी उतारी गई।
बताते चलें कि बीते रविवार की शाम एसएसपी यशस्वी यादव के आदेश पर यह ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया था, जो बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी में 93 जगहों पर बेरीकेटिंग लगाकर गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान जो भी पकड़ा गया उसे छोड़ा नहीं गया। जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे से छह बजे तक चलने वाले अभियान में थाने पर मुंशी को छोड़कर एसओ और इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसवालों को इस अभियान में शामिल होना को कहा गया। इस दौरान सख्त चेकिंग के चलते शहर में कई जगह जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
भाई एसएसपी का सख्त आदेश है, सॉरी
जब हजरतगंज में ट्रैफिक सीओ ने एक नेता को गाड़ी से उतारकर कागज मांगा तो उसने फोन पकड़ा दिया। बड़ी मुश्किल से फोन थामते हुए सीओ ने बताया कि भाई सॉरी एसएसपी का आदेश है कुछ भी नहीं हो सकता। इसके बाद फोन काटते हुए सीओ मुद्दे की बात पर आ गए।इ उन्होंने कहा कि भाई चलो कागज दिखाओ।
चेकिंग के दौरान लगा लंबा जाम
शाम को चले इस सघन अभियान में कारों और सभी दोपहिया वाहनों को रोकने से लखनऊ की रफ़्तार थम सी गई। राजधानी के अमीनाबाद, ठाकुरगंज, आनंद चौराहा, लाटूश रोड, लालबाग, अहियामाऊ, आंबेडकर पार्क और मौलवीगंज सहित कई इलाकों में लंबा जाम भी लगा रहा। देर शाम को पुलिस ने किसी तरह यातायात को दुरूस्त किया। वहीं, इस दौरान प्रत्येक गाड़ी की चेकिंग की गई।
वीडियोग्राफी भी हुई
बहाना बनाने वाले चालकों को सबक सिखाने के उद्देश्य से कई चौराहों पर एसएसपी यशस्वी यादव के निर्देश पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। खासतौर से उन गाड़ियों के लिए यह व्यवस्था थी जो अपने रसूख की दबंगई के चलते जांच से बचना चाहते थे।
आगे पढ़िए किसी को भी नहीं बख्शा गया…