पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पॉलीटेक्निक शुरू करेगा 6 नए डिप्लोमा कोर्स, इनफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी का होगा बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए टेक्निकल एजूकेशन डिपार्टमेंट पॉलीटेक्निक में 6 नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन सभी कोर्सों के सिलेबस पर प्राविधिक शिक्षा परिषद की पाठ्यचर्या समिति ने मुहर लगा दी है। यह सभी कोर्स सत्र 2017 से शुरू होंगे। इसके साथ ही समिति ने एक डिप्लोमा कोर्स (इनफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी) को बंद करने का भी निर्णय लिया है।
नए कोर्स से आसानी से मिल सकेगी जॉब
परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री की मांग के मुताबिक, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, मेकाट्रॉनिक्स सहित कई क्षेत्रों में बहुत कम संस्थाओं में ही कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में जॉब की काफी संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए विभाग की ओर से 6 कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। शुरू होने वाले डिप्लोमा कोर्सों में पांच कोर्स 3 वर्षीय है, जबकि एक कोर्स 2 वर्ष का है।
कितने साल के हैं कौन-सा कोर्स
कोर्स का नाम अविध (साल में)
-मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी- 2
-प्रोडेक्शन इंजीनियरिंग- 3
-प्रोडेक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग- 3
-मेकाट्रानिक्स- 3
-फूड टेक्नोलॉजी- 3
-कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी- 3
ये होनी चाहिए योग्‍यता
-5 वर्षीय कोर्स में प्रवेश लेने की योग्यता- हाईस्कूल पास
-2 वर्षीय कोर्स में प्रवेश लेने के लिए योग्‍यता- इंटरमीडिएट साइंस
-यह कोर्स वर्ष 2017 सत्र से संचालित किए जाएंगे।
क्‍या कहते हैं सचिव
सचिव ने बताया कि समिति की बैठक में पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर हार्डवेयर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के रिवीजन पर भी सहमति बनी है। वहीं, पाठ्यचर्या समिति की बैठक में प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से पोस्ट डिप्लोमा इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स को बंद किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
खबरें और भी हैं...