लखनऊ. राजधानी के एक ट्रांसजेंडर पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि उसने अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। अब वो पाकिस्तान में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने का इंतजार कर रहा है। मार्च में दोनों की शादी है।
कैसे हुआ प्रेम का अहसास
- लखनऊ के कथक डांसर गौरव को करीब 5 साल पहले अपना प्यार पाकिस्तान में मिला।
- गौरव के पास फेसबुक पर पाकिस्तान से रिजवान की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।
- जब गौरव ने प्रोफाइल चेक की तो पता चला कि रिजवान पाकिस्तान के सिंध के सूफी परिवार के ताल्लुक रखता है।
- इसके बाद गौरव ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गर्इ।
- 5 मार्च, 2012 का दिन उन्हें पूरी जिंदगी याद रहेगा। इस दिन उन्होंने पहली बार फोन पर रिजवान की आवाज सुनी थी।
- उसी समय उनके मन में पहली बार प्रेम का अहसास हुआ था।
प्यार के लिए लाखों किए खर्च
- जब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का समय आया तो गौरव ने फैसला लिया कि वो सेक्स चेंज करवाएंगे।
- इस पूरे प्रॉसेस में उन्होंने अब तक करीब 10 लाख रुपए खर्च किए हैं।
- इसी के साथ वो गौरव से अब आशना बन चुकी हैं।
पीएचडी कर रही हैं आशना
- आशना लखनऊ के भातखंडे यूनिवर्सिटी से कथक में पीएचडी कर रही हैं।
- उन्होंने डॉक्टरेट के लिए सूफीज्म को चुना और इसी के चलते उनकी मुलाकात रिजवान से हुई।
मार्च में करेंगे शादी, वीजा के लिए जल्द करेंगे अप्लाई
- आशना ने सेक्स कन्वर्जन का प्रॉसेस पूरा कर लिया है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
- वह मार्च में ही शादी करेंगी और उनके होने वाले शौहर भी जल्द ही वीजा के लिए अप्लाई करेंगे।
- रिजवान भारत आने पर हिंदू रीति से और आशना पाकिस्तान जाकर वहां के रस्मो-रिवाज से शादी करेंगी।
1930 में हुआ था पहली बार लिंग परिवर्तन
- विश्व में 1930 में जर्मन डॉक्टर ने पुरुष को स्त्री में बदलने की कोशिश की थी।
- लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिल पाई थी।
- इसके बाद साल 1950 में लिंग परिवर्तन का पहला सफल ऑपरेशन डेनमार्क के एक डॉक्टर ने किया था।
- इस ऑपरेशन से एक पुरुष को स्त्री में बदला गया।
- आजकल थाईलैंड और यूएसए में इस तरह के लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन काफी संख्या में हो रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, गौरव से आशना बने शख्स की फोटोज...