पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow University Graduation Final Exam From Ten March Last Decision At Meeting

दस मार्च से होंगे ग्रेजुएशन के फाइनल एग्जाम, शिक्षकों की बैठक में होगा अंतिम फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लखनऊ वि‍श्‍ववि‍द्यालय (एलयू) और इससे संबंधित सभी कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों के फाइनल एग्जाम दस मार्च से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए एलयू के वीसी प्रोफेसर एसबी निमसे ने विवि स्तर पर सहमति दे दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय 16 फरवरी को प्रोफेसर की मीटिंग में लिया जाएगा। इसमें एलयू से जुड़े अन्य कॉलेज के प्रोफेसर भी भाग लेंगे।

एलयू प्रशासन दस मार्च से फाइनल एग्जाम शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बाबत एलयू के परीक्षा विभाग की तरफ से वीसी को प्रस्ताव भेजकर सहमति मांगी गई थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों को शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर 16 फरवरी को शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें जेएनपीजी के प्रिंसिपल डॉ. एसडी शर्मा, आईटी की डॉ. विनता प्रकाश, शिया के डॉ. एमएस नकवी और नवयुग की डॉ. नीरजा को को आमंत्रित किया गया है।
ऑनलाइन जारी होंगे प्रवेश पत्र
परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्‍ला ने बताया कि इस बार यूनिवर्सिटी के डेढ़ लाख छात्रों के परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्रिंट कराना होगा। बताया जा रहा है कि बुधवार को करीब 94 हजार छात्रों ने ऑनलाइन फार्म सबमिट कर दिए हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)।