पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow University Romantic Professor Accused To Girl Physical Abuse

एलयू मामला: आशिक मिजाज गुरु पर छात्रा ने लगाया शारीरि‍क शोषण का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: लखनऊ विश्ववि‍द्यालय
लखनऊ. बीते दिनों अपनी शिष्या के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज करवाकर चर्चा में आए लखनऊ विश्ववि‍द्यालय (एलयू) के आशि‍क मि‍जाज प्रोफेसर का दांव उलटा पड़ गया है। अब वही शिष्या ने उन पर शारीरि‍क शोषण का आरोप लगाया है। हसनगंज थाना प्रभारी के अनुसार, युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यही नहीं, अपनी बेइज्जती से आहत पीड़ि‍ता ने अब इस मामले को महिला आयोग तक ले जाने की बात कही है।
बताते चलें एक दिसंबर को लखनऊ विवि में हिंदी विभाग के प्रो. राहुल पांडेय ने अपनी पत्नी के साथ हजरतगंज के महिला थाने पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने अपनी ही एक शिष्या पर अश्‍लीलता का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया। उन्‍होंने कहा कि‍ युवती उनसे अश्‍लील बातें करती हैं और उन्‍हें ऐसे ही संदेश भेजती है। वहीं, युवती ने अपने गुरु द्वारा इस तरह के आरोप से आहत होकर प्रोफेसर पर ही शारीरि‍क शोषण करने का आरोप लगाया है।
छात्रा ने हसनगंज थाने में दी लि‍खि‍त तहरीर
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तीन बजे हिंदी विभाग की छात्रा हसनगंज थाने पहुंची। इस दौरान उसने लिखित तहरीर देते हुए लांछन लगाने वाले प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ धारा 393 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
युवती ने लगाया आरोप
प्रोफेसर की शि‍कायत दर्ज कराने के बाद पीड़ि‍त छात्रा ने कलमबंद बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाने वाले प्रोफेसर को आशि‍क मि‍जाज बताया। छात्रा ने अपने बयान में कहा कि‍ उन्‍होंने कई बार अपने मर्यादि‍त आचरण की सीमा को लांघते हुए उसका शोषण करने का भी प्रयास कि‍या। हालांकि‍, वि‍रोध के चलते आशि‍क मि‍जाज अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका।
आगे पढ़ि‍ए महिला प्रोफेसरों ने लिया था बंद कमरे में छात्रा का बयान