पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lucknow University Student Strike Mess Food Quality

मेस में खाने की क्वालिटी पर छात्रोंं ने काटा बवाल, मेन गेट में जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: प्रदर्शन करते छात्र।
लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) परिसर में स्थित छात्रावासों में रहने वाले अंत:वासी छात्रोंं को मेस संचालकों द्वारा खराब खाना दि‍ए जाने से नाराज छात्रोंं ने शनिवार को विश्वविद्यालय में पूरे दिन हंगामा किया। छात्रोंं ने विवि के भाऊ देवरस द्वार समेत कैंपस के अंदर जाने वाले गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठे गए। सूचना पर पहुंचे प्राक्‍टोरि‍यल बोर्ड सहित पुलिसकर्मियों की बात को छात्रोंं ने अनसुना कर दिया। यहां तक कि हंगामे की सूचना पर विवि पहुंचे एसीएम को भी छात्रोंं ने परिसर में मुख्‍य द्वार से दाखिल होने नहीं दि‍या। वे दूसरे गेट से परिसर में दाखिल हुए और छात्रोंं की बात सुने।

बीते शुक्रवार को हॉस्टल के छात्रोंं ने मेस का खाना खाने से मना कर दिया था। आक्रोशित छात्रोंं ने आज परिसर में सुबह से ही प्रदर्शन करना शुरू कर दि‍या था। छात्रोंं की संख्‍या बढ़ने के बाद वे हंगामे पर उतारू हो गए। छात्र वन डाइट वन पे की मांग के साथ मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। छात्रोंं को समझाने के लिए पहुंचे विवि के प्रॉक्टर प्रो मनोज दीक्षित सहित प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रोंं को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रोंं ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। छात्र इस दौरान चीफ प्रोवोस्ट या फिर कुलपति को बुलाने की मांग कर रहे थे।
छात्रों ने लगाए आरोप
प्रदर्शन में शामि‍ल एनडी और सुभाष छात्रावास के छात्रोंं का कहना था कि उन्हें लगातार खराब खाना दिया जा रहा है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनके प्रोवोस्ट इसके ऊपर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। छात्रोंं का कहना था कि वह पूरी तरह से मेस का बहिष्कार करते हैं और कभी भी वहां का खाना नहीं खाएंगे। छात्रोंं से बातचीत करने के बाद एसीएम ने प्रतिकुलपति और प्रोवोस्ट के साथ बैठक कर उन्हें छात्रोंं की मांगों से अवगत कराया। इसपर प्रतिकुलपति प्रो. एके सेन गुप्‍ता की ओर से एक कमेटी बनाकर उसके माध्यम से छात्रोंं की समस्या का समाधान करने का लिखित में आदेश जारी कर दिया गया है।

पूर्व वित्त अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी
एलयू प्रशासन की ओर से छात्रोंं की मेस की खाने की गुणवत्ता संबंधी सुधार के लिए एक कमेटी पूर्व वित्त अधिकारी प्रो. ए चटर्जी की अध्यक्षता में बना दी गई है। प्रो. चटर्जी की अध्यक्षता में छात्र कल्याण अधि‍ष्‍ठाता, प्रॉक्टर, सभी प्रोवोस्ट व प्रत्येक हास्टल से एक छात्र प्रतिनिधि को इस कमेटी में शामिल किया जाएगा। यह कमेटी आने पाली 23 तारीख को एक बैठक करेगी, जिसमें मेस संचालकों को भी शामिल किया जाएगा। विवि के चीफ प्रोवोस्ट प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि चाहे खाने की गुणवत्ता का मामला हो या फिर मेस के संचालन का सभी चीजों में पारदर्शिता के हर जगह छात्रोंं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेस फीस के नियमों में बदलाव करने की मांग पर विवि‍ प्रशासन आगे निर्णय लेगा।
आगे पढ़िए प्रोवोस्ट के खिलाफ हुआ अपशब्दों का प्रयोग...