पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LUTA Says Lucknow University Student Tried Rape With Transgender Was Embarrassing

एलयू स्टूडेंट्स द्वारा ट्रांसजेंडर के साथ रेप के प्रयास को लूटा ने बताया शर्मनाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) ने बुधवार देर रात स्टूडेंट्स द्वारा ट्रांसजेंडर को युवती समझकर रेप के प्रयास को बेहद शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने इस घटना से विश्वविद्यालय के गौरव के तार-तार होने की बात कही है। इस संबंध में शिक्षक संघ की तरफ से गुरुवार को कार्यवाहक कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद निम्न स्तरीय करार दिया है। शिक्षक संघ ने इस मामले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा घेरा को मजबूत करने की मांग की है।

घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए शि‍क्षक संघ के अध्‍यक्ष डॉ. दि‍नेश कुमार, महामंत्री डॉ. दुर्गेश कुमार और उपाध्‍यक्ष डॉ. अरशद जाफरी ने कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एके सेनगुप्‍ता से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लूटा प्रति‍नि‍धि‍मंडल ने कार्यवाहक कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

बातचीत के दौरान की तरफ से सुरक्षा व्‍यवस्‍था का भी मसला उठाया गया। जि‍समें शि‍क्षक संघ की तरफ से मजबूत सुरक्षा घेरे की व्‍यवस्‍था करने की मांग की गयी है। लूटा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर जाफरी ने कहा कि यह एक बेहद शर्मनाक घटना है। इससे परिसर की सुरक्षा में लगे प्रशासनिक लोगों की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े होते हैं।
सीसीटीवी लगाने की मांग
लूटा की ओर से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई है। शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने और प्रभावी कार्रवाई के लिए कैमरे बेहद जरुरी हैं। गौरतलब है कि कैम्पस में लंबे समय से कैमरों की मांग की जाती रही है लेकिन इसको लेकर लविवि प्रशासन बेहद लापरवाह है।

आगे पढ़िए, लड़कियां नहीं भुक्तभोगी थे किन्नर...