पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahila Pg College Student Training Self Defense Martial Arts

आत्‍मरक्षा के लिए छात्राओं ने ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं को आत्‍मरक्षा के लिए ड्रेगन अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छह दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इसके पहले चरण में करीब छह सौ छात्रों ने हिस्‍सा लिया। प्रशि‍क्षण का दूसरा चरण 22 से 24 सितंबर को होगा।

बताते चलें कि कार्यक्रम दो चरणों में होगा। गुरुवार को इसका पहला चरण शुरु किया गया है। इसके लिए 15 सितंबर तक विद्यालय में दस रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर करीब छह सौ छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं, नए रजिस्‍ट्रेशन 18 से 21 सितंबर तक होंगे। इनका प्रशि‍क्षण 22 से 24 सितंबर तक कार्यशाला के दूसरे चरण में होगा।

शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है जरूरी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाकर उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। इससे किसी भी तरह की समस्या आने पर वह उसका डटकर मुकाबला कर सकें। इसमें प्राणायाम, हाथ को छुड़ानें की विभिन्न तकनीकें, आक्रमकता का मुकाबला करने के लिए किक और पंच सहित बैक पंच, बैक स्लैप आदि की ट्रेनिंग दी गई।

प्रेरणात्‍मक डाक्‍युमेंटी दिखाई गई

कार्यक्रम में निर्भया केस के बाद आस्ट्रेलिया से भारत आई टीम द्वारा देश के विभिन्न हिस्‍सों में महिलाओं के साथ हुए संवाद पर बनाई गई डाक्युमेंट्री फिल्‍म को दिखाया गया। इसमें आस्ट्रेलिया सहित जर्मनी और अमेरिका के अनुभवों को भी बांटा गया है।
तस्‍वीर में: प्रशिक्षण के दौरान दांव खेलती छात्राएं।