पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखिलेश के आम बजट में हो सकती हैं ये 15 घोषणाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. शुक्रवार को अखिलेश यादव पांचवीं बार आम बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट में कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। सप्लिमेंट्री बजट में भी खास प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में dainikbhaskar.com आपको बता है अखिलेश के आम बजट की 15 खास बातें...

आम बजट में क्या हो सकता है खास?
1. सरकार लखनऊ के अलावा कानपुर और वाराणसी मेट्रो परियोजना की शुरुआत करेगी।
2. मिड डे मील में अतिरिक्त पुष्टाहार के तौर पर हफ्ते में एक दिन फल बांटे जाएंगे।
3. किसानों के खेतों पर 6000 सोलर फोटो वोल्टिक पंप लगाने की योजना है।
4. सीएम फूड प्रोसेसिंग मिशन प्लान लागू करने की भी तैयारी है।
5. सपा के मैनिफेस्टो में दर्ज वित्तविहीन स्कूलों के टीचरों को मानदेय देने का वादा पूरा करने के लिए सरकार रकम का प्रावधान करेगी।
6. समाजवादी पेंशन योजना के लिए 55 लाख रुपए दिए जाने का अनुमान है।
7. सरकार राज्य ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बजट में 2000 करोड़ रुपए रख सकती है।
8. शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल और कनेक्शन की सुविधा आनॅलाइन करने की तैयारी है।
9. हथकरघा बुनकरों को पेंशन दी जा सकती है।
10. लोहिया ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थी को 3.05 लाख रुपए दिए जा सकते हैं।
11. इस पर 1,778 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।
12. गांवों में करीब पौने दो लाख मुफ्त बोरिंग कराने की योजना है।
13. 163.13 करोड़ रुपए से 10,662 मध्यम गहरे नलकूप बनाने की तैयारी है।
14. समाजवादी पेंशन योजना, समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना, समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, समाजवादी आवास योजना जैसीतमाम योजनाओं में भरपूर पैसे
का बंदोबस्त किया जाएगा।
15. पूर्वाचल एक्सप्रेस वे में समाजवादी शब्द जोड़कर सालभर में उसका निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए पहली बार 500 करोड़ रुपए रखे जाने की
उम्मीद है।
खबरें और भी हैं...