पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Many Train Cancel And Late Due To Interlocking On Ganga River At Kanpur Rout

गंगा ब्रिज पर इंटरलॉकिंग के चलते मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें कैंसिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. उत्तर रेलवे प्रशासन ने गंगा ब्रिज पर प्वाइंट और पैनल इंटरलॉकिंग के चलते कानपुर रूट को ब्लॉक किया है। इससे दर्जनभर ट्रेनें कैंसिल, कुछ आंशिक कैंसिल और कुछ गाड़ियां लेट चलाई जाएंगी। 11 फरवरी को दोपहर 1:50 से शाम 4:20 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं, 13 और 14 फरवरी को वरुणा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कैंसिल होंगी।
यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- ट्रेन 64207/12 कानपुर मेमू उन्नाव से कानपुर के बीच कैंसिल रहेगी।
- 13 और 14 फरवरी को 14123/24 प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 12179/80 आगरा इंटरसिटी, 11109/10 झांसी इंटरसिटी, 14221/22 फैजाबाद इंटरसिटी, 51813/14 झांसी पैसेंजर और 64207/12 लखनऊ कानपुर मेमू कैंसिल रहेगी।
-ट्रेन 64216 लखनऊ कानपुर मेमू 13 को रद्द रहेगी। इसका लिंक रैक 64201 मेमू कानपुर से 14 को कैंसिल रहेगा।
-ट्रेन 55236 फरुखाबाद-लखनऊ पैसेंजर 13 को कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन 55325 लखनऊ-फरुखाबाद पैसेंजर 14 को कैंसिल रहेगी।
- 14 फरवरी को ट्रेन 22427/28 वरुणा एक्सप्रेस कानपुर नहीं जाएगी। यह उन्नाव में कैंसिल रहेगी।
यह ट्रेनें होंगी लेट
- 12419 गोमती एक्सप्रेस 45 मिनट देर से लखनऊ से छूटेगी।
- 2104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रवाना होगी।
- 2542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर में 105 मिनट खड़ी रहेगी।
- 5030 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस कानपुर से 10 मिनट देर से चलेगी।
- 8191 उत्सर्ग एक्सप्रेस 25 मिनट तक बीच रास्ते खड़ी रहेगी।

केवल उन्नाव तक जाएगी लखनऊ-कानपुर मेमू
64251 लखनऊ कानपुर मेमू
64204 कानपुर लखनऊ मेमू
64205 लखनऊ कानपुर मेमू
64210 कानपुर लखनऊ मेमू
64203 लखनऊ कानपुर मेमू
64206 कानपुर लखनऊ मेमू
64253 लखनऊ कानपुर मेमू
64214 कानपुर लखनऊ मेमू
64209 लखनऊ कानपुर मेमू
64252 कानपुर लखनऊ मेमू
फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...