पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mayawati Angry Modi Statement Muslims Patriotism

मोदी के मुसलमान की देशभक्ति वाले बयान पर बिफरी मायावती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपा सुप्रीमो मायावती की फाइल फोटो
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती तिलमिला गई हैं, जिनमें मोदी ने भारतीय मुसलमानों को देशभक्त बताया था। उन्‍होंने कहा है कि पीएम का बयान राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और भाजपा की विचारधारा के विपरित है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उनकी विचारधारा मुस्लिम विरोधी रही है।
दरअसल, भाजपा द्वारा खेला गया दलित कार्ड मायावती की नींद उड़ाए हुए है। वहीं, अब मोदी के बयान ने उनकी बेचैनी और बढ़ा दी है। मायावती की नजर 2017 के वि‍धानसभा चुनाव को लेकर मुसलमानों के वोट बैंक पर है। प्रमोशन में आरक्षण देने के मोदी सरकार के फैसले से मायावती पहले से बेचैन हैं। उन्हें डर है कि कहीं बसपा का परंपरागत वोट बैंक खिसक न जाए।
‘फूट डालो राज करो’ की नीति पर चलती है बीजेपी
बीते महीने बसपा प्रदेश मुख्यालय में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मायावती ने भाजपा को खतरनाक बताते हुए सावधान रहने का गुरुमंत्र दिया था। उन्‍होंने कांसीराम का उदारहण देते हुए कहा था कि बीजेपी ‘फूट डालो राज करो’ की नीति पर चलती है। जब-जब भारतरत्न देने की बात आती है तो बीजेपी कांसीराम का नाम आगे कर दलित समाज को अपने पक्ष में करने के पांसे फेंकती है। अागामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मायावती संगठन और वोट बैंक को स्थिर रखने की ताने-बाने बुन रहीं हैं।
मोदी के बयान ने बढ़ा दी है मायावती की धड़कने
लोकसभा चुनाव में मिली करारी पराजय से वैसे भी पार्टी में हलचल मची हुई है। हाल ही में पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया। जोन गठन के साथ नए को-ऑर्डिनेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के भी निर्देश दिए हैं, लेकि‍न यह जिम्मेदारी संभालने से पार्टी नेता कतरा रहे हैं। इधर, मोदी के बयान ने मायावती की धड़कने बढ़ा दी हैं।
आगे पढ़ि‍ए बीजेपी, आरएसएस और उनके सहयोगी संगठन के लोग नफरत, वैमनस्य और सांप्रदायिकता का ज़हर फैलाते हैं…