पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मायावती ने कहा- दबंगई और गुंडई के बल पर सपा ने जीता ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आगामी 15 मार्च को बसपा कांशीराम का जन्मदिन मनाने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी करेगी। इसको लेकर पार्टी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मायावती ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने के निर्देश भी दिए।
काशीराम के जन्‍मदिन पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बसपा कार्यकर्ता लखनऊ में डेरा डालेंगे। बुधवार को हुई बैठक में संगठन की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही कमेटियों के गठन करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान माया ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सपा ने जिला पंचायत, प्रधान और ब्‍लॉक प्रमुख चुनावों में जमकर गुंडई की। ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के गुंडों-बदमाशों और ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने दबंगई की।
उन्होंने कहा, सपा की वजह से जनता के आने वाले दिन और बुरे होने वाले हैं। जो भी अप्रत्‍यक्ष चुनाव होते हैं, उसमें सपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए जमकर धांधली करवाती है। यही ब्‍लॉक प्रमुख के चुनाव में भी हुआ। विधान परिषद के चुनाव के लिए जिन 36 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उससे ये पता चलता है कि पार्टी अपराधिक और जातिवादी और पारिवारिक लोगों को बढ़ावा देने वाली है।
खबरें और भी हैं...