पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mera Agra Winners CM Akhilesh Distribute Prize Lucknow Latest News

‘मेरा आगरा’ कांटेस्ट विनर्स को सीएम देंगे लाखों के इनाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. वैलेंटाइन डे के दिन यूपी के सीएम ‘मेरा आगरा’अभियान के विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस अभियान की शरुआत आगरावासियों में जिम्मेदारी का एहसास बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। आगरा शहर को गंदगी से छुटकारा दिलाया जा सके। साथ ही यहां आने वाले इंटरनेशनल टूरिस्ट को एक अच्छा अनुभव मिल सके। आगरा में पर्यटन का माहौल तैयार करना इस अभियान का मकसद था।

आगरा आने वाले टूरिस्ट को एक अच्छा अनुभव देने के लिए चलाए गए इस अभियान में इसमें कुल पांच हजार एंट्रीज़ मिलीं थीं। इनमें से दो हजार एंट्रीज़ ऑनलाइन और तीन हजार एंट्री ऑफलाइन मिली थीं। इन एंट्री में लोगों, पोस्टर्स, स्लोगन और पेन्टिग्स शामिल हैं। इनके जरिए प्रतिभागी से आगरा के विभिन्न आयामों पर उनके विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया था।

इनमें से 20 एंट्री को चुना गया है। इनमें से भी दस को इनाम दिए जाएंगे। यह इनाम खुद सीएम 14 फरवरी को देंगे। कैटेगरी 1 में पहला इनाम दो लाख रुपए, रनरअप को एक लाख रुपए, जबकि इस कैटेगरी में आए तीन फाइनलिस्ट को पचास-पचास हजार रुपए और दस लोगों को स्पेशल मेंशन दिया जाएगा। वहीं, कैटेगरी 2 में पहला इनाम तीन लाख रुपए, रनर अप को दो लाख रुपए, जबकि इस कैटेगरी में आए तीन फाइनलिस्ट को एक-एक लाख रूपये और दस लोगों को स्पेशल मेंशन दिया जायेगा।

टूरिस्ट को अच्छा अनुभव देने का प्रयास

आगरा शहर में हर साल लाखों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन इस इंटरनेशनल फेम वाले शहर में कुछ लोगों की हरकतों से टूरिस्ट को अच्छा नहीं मिलता है। खासतौर पर आगरा आने वाले टूरिस्ट को अक्सर स्मारकों के समीप लपकों और हॉकर्स के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही हॉकर्स द्वारा इन स्मारकों के आसपास गंदगी फैलाने के कारण भी टूरिस्ट के मन में आगरा की अच्छी इमेज नहीं बनती है।

इस स्थिति को बदलने के लिए ‘मेरा आगरा’ अभियान की शुरुआत की गई। इससे लपकों एवं हॉकर्स द्वारा पर्यटकों को परेशान नहीं किया जाय और सामान्य जन-मानस सफाई के प्रति जागरूक हो सके। मेरा आगरा अभियान का समापन समारोह 14 फरवरी को ताज नेचर वाकसे होगा। समापन के अवसर पर सीएम अखिलेश भी मौजूद रहेंगे। वे मेरा आगरा कांटेस्ट के विनर्स को इनाम देंगे।
फाइल फोटो: सीएम अखिलेश यादव।