पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Metro Station Construction Work Started Next Week In Charbagh Go Carefully

अगले हफ्ते से चारबाग से गुजरें तो रहें सावधान, मेट्रो के काम से लग सकता है जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. शहरवासियों को अगले हफ्ते से चारबाग के पास भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यहां से गुजरते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। एलएमआरसी चारबाग स्टेशन के लिए पाइलिंग का काम शुरू करने जा रहा है। वहीं, लखनऊ मेट्रो बाकी सात स्टेशनों का काम शुरू कर चुका है। चारबाग पर एलएमआरसी 16 फ़रवरी से मेट्रो स्टेशन काम शुरू करेगा।
एलएमआरसी के डायरेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि चारबाग स्टेशन के कंस्ट्रक्शन के लिए रोड के दोनों तरफ ट्रेंचिंग कर यूटिलिटी आइडेंटिफिकेशन का काम शुरू किया जा चुका है। इसका 90 फीसदी तक काम पूरा भी हो चुका है। इसके बाद रोड के बीचोंबीच पाइलिंग का काम होगा। इसके चलते वहां ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो एसपी ट्रैफिक से ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बात की जाएगी। इसके अलावा यहां एलएमआरसी अपने ट्रैफिक मार्शल भी तैनात करेगा, जो ट्रैफिक को मैनेज करेंगे।
बीएसएनएल खुद करना चाहता है यूटिलिटी ट्रांसफर
दलजीत सिंह के मुताबिक़, चारबाग पर यूटिलिटी ट्रांसफर के लिए संबंधित विभागों को लेटर लिखा जा चुका है। बीएसएनएल को छोड़कर सभी विभागों ने इस बाबत अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जबकि बीएसएनएल यहां अपनी केबल्स को खुद ट्रांसफर करने की बात कर रहा है। एलएमआरसी का तर्क है कि समय से काम पूरा करने के लिए यूटिलिटी ट्रांसफर जल्द हो और इसके लिए वह अपनी टीम लगाना चाहता है। इस मामले में अभी एलएमआरसी और बीएसएनएल के बीच बातचीत चल रही है।
एम्प्लॉयमेंट ऑफिस की जमीन पर बनेगा मेट्रो स्टेशन
दलजीत सिंह ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने एम्प्लॉयमेंट ऑफिस की जमीन पर मेट्रो स्टेशन का जंक्शन (ट्विन) बनेगा। यहां से नॉर्थ-साउथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए ट्रेनें बदली जा सकेंगी। प्रदेश सरकार ने इस जमीन को मेट्रो को ट्रांसफर करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस संबंध में आवास विकास विभाग की ओर से एलडीए को पत्र लिखा गया है। यहां एलएमआरसी को लगभग एक हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।
चारबाग के सामने स्थित एम्प्लॉयमेंट ऑफिस को लालबाग के पुराने एलडीए ऑफिस में शिफ्ट करने के बाद यहां पार्किंग बनाए जाने की योजना बनी थी। मेट्रो प्रोजेक्ट आने के बाद सर्वे के दौरान चारबाग स्थित यह जमीन मेट्रो के लिए उपयुक्त मानी गई। एलएमआरसी ने इस जमीन के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड की तरफ से यह जमीन एलएमआरसी को ट्रांसफर करने के लिए शासन को एक पत्र भी भेजा गया है। अब यह जमीन एलडीए की तरफ से एलएमआरसी को बिना किसी चार्ज के दी जाएगी।
आगे पढ़िए रेलवे स्टेशन से लिंक होगा मेट्रो का स्टेशन