लखनऊ. ट्रेन एक्सीडेंट केस में रेलवे स्टाफ की सतर्कता जांचने के लिए मंगलवार की सुबह ऐशबाग स्टेशन पर मॉक ड्रिल हुई। इसके लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन के डीआरएम अनूप कुमार ने निर्देश जारी किया था।
इस दौरान ट्रेन के एक कोच को डिरेल किया गया। साथ ही एक्सीडेंट के दौरान बजने वाले सायरन की आवाज से रेल कर्मचारियों को अलर्ट किया गया। लखनऊ डिवीज़न के पीआरओ अलोक श्रीवास्तव ने कहा कि मॉक ड्रिल के जरिये सभी संबंधित विभागों की सतर्कता परखी गई।
उन्होंने कहा कि इसी आधार पर सभी विभागों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार सभी विभागों को फीडबैक दिया जाएगा जिससे उनका रिस्पांस टाइम मेंटेन हो सकेगा।
प्रतीकात्मक फोटो।