पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mohanlalgunj Cracker Factory Explosion Police Start Examine Parameters

पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट के बाद जागा पुलिस प्रशासन, सुरक्षा मानकों की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में हुए विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ है। पुलिस प्रशासन अब जिले की हर पटाखा फैक्ट्री और गोदाम की जांच करने की योजना बना रहा है। एसएसपी प्रवीण कुमार ने हर थाने और चौकी को इस बाबत निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाए, जिससे आने वाले समय में दोबारा ऐसी घटना नहीं हो।

सिसेंडी इलाके के पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्फोट की मुख्य वजह सुरक्षा मानकों को अनदेखी का ही नतीजा माना जा रहा है। विस्‍फोट इतना भयानक था कि इसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग आज भी ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कैसे होगी मॉनिटरिंग

राजधानी में जहां-जहां पटाखा फैक्ट्री और गोदाम हैं उनके लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उनकी लोकेशन रिहायसी इलाकों से दूर रखी जाएगी। इसके अलावा फैक्‍ट्री की भंडारण और उत्पादन क्षमता निर्धारित की जाएगी। वहीं, जो भी नए निर्देशों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुस्‍से में हैं स्‍थानीय लोग

विस्‍फोट के बाद से ही स्‍थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खि‍लाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पूरे लखनऊ की जनता जानती थी कि सफी मास्टर के यहां अच्छे पटाखे मिलते हैं। इसके बाद भी मुखबिर और एलआईयू जैसी सुविधाओं से लैस लखनऊ पुलिस के अधिकारी और मोहनलालगंज के कोतवाल यह कैसे नहीं जान पाए की घनी बस्ती में यह कारोबार फल-फूल रहा है।
एसएसपी प्रवीण कुमार की फाइल फोटो