पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mohanlalgunj Cracker Factory Explosion Update Lucknow Latest News

पटाखा फैक्टी विस्फोट में दो और लोगों की मौत, मासूम सहित महिला ने तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फोरेंसिक टीम के सदस्य।
लखनऊ. मोहनलालगंज स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए विस्फोट में चार और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। वे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐसे में हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई। घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सीएम अखिलेश यादव ने हादसे में मुआवजे की घोषणा की है। धमाके में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
लखनऊ के डीएम राज शेखर ने पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट को संज्ञान में लिया है। उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार पांडेय को इसकी जांच करने के आदेश सौंप दिए हैं। इसके साथ ही त्‍यौहारों को देखते हुए एसडीएम और सीओ की टीम का गठन किया गया है। यह टीम अगले 10 दिनों में सूबे के सभी पटाखा फैक्‍ट्रियों में चेकिंग अभियान चलाएगा। इसमें फेल होने वालों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। इसके बाद उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
लोग भी दे सकते हैं जानकारी
डीएम ने बताया कि लोग भी इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वह 2611117 और 2611118 पर फोन करके सुझाव दे सकते हैं। इन नबंरों पर वे रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखे बनाने या बेचने वाली की जानकारी दे सकेंगे। इस तरह की किसी भी जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले चाहेंगे, तो उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
आगे पढ़िए, कैसे हुआ था धमाका...