पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mukhtar Abbas Naqvi Urged For Vote In Rampur

'कांग्रेस करप्शन का किला और राहुल गांधी महंगाई के मोगैम्बो'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ/रामपुर. मुख़्तार अब्बास नकवी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए घूम-घूम कर एक नोट और एक वोट की भीख आम जनता से मांगी। अपने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के साथ दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कंपनी को नौटंकी कहते हुए कहा कि इनकी नौटंकी का पर्दा गिर चुका है।
कांग्रेस अगर करप्शन का किला है तो राहुल गांधी महंगाई के मोगैम्बो है। खुद भ्रष्टाचार की फैक्ट्री चला रहे कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के रास्ते में कांटे बिछाने के लिए साज़िश कर रहे हैं। इसमें उसका सपा, बसपा, कुछ विदेशी और स्वदेशी ताकतें साथ दे रही है।
आगे पढ़े मुख़्तार अब्बास नकवी ने 'आप' के बारे में क्या कहा...