पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mulayam Akhilesh Yadav Honour 56 Person Yash Bharti Lucknow

56 हस्तियों को आज मिलेगा यश भारती सम्मान, सीएम अखिलेश-मुलायम होंगे मौजूद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कला, साहित्य, खेल सहित क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 56 हस्तियों को सपा सरकार ने सोमवार को यश भारती सम्मान से नवाजा। लोहिया पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। इसके तहत एक्टर जिम्मी शेरगिल, सूफी गायक कैलाश खेर, गायिका रेखा भारद्वाज और अनूप जलोटा सहित कुल 56 लोगों को 11-11 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
सपा सुप्रीमो ने इस मौके पर रेशम फातिमा को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और सीमा तिवारी को अहिल्या बाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने यश भारती स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही एलडीए की योजना लोहिया देवपुर पारा की आधारशिला रखी। अमूमन राजनीतिक कार्यक्रमों में पंडाल खचाखच भरे रहते हैं, लेकिन आज के समारोह में कुर्सियां खाली रही। कई हस्तियां कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। ऐसे में सीएम ने कहा कि जो हस्तियां किन्ही कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई हैं। उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार को लेकर हुआ विवाद
उधर, कार्यक्रम के पहले ही पुरस्कार को लेकर विवाद हो गया। पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने इसपर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें फोन पर यश भारती सम्मान देने की सूचना दी गई थी। अब उनका नाम लिस्ट से गायब है। इसके साथ ही यश भारती पुरस्कार को लेकर सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के नाम पर विवाद हो गया है। वहीं, कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव को लेकर भी नाराजगी है।
यूपी में नहीं है प्रतिभा की कमी
सीएम अखिलेश ने सम्मानित होने वाले सभी शख्सियतों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। नेताजी (मुलायम) ने यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। उन्होंने क्षेत्रीय पहचान वाले कई लोगों को समाज से निकाला। उनके काम और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें यश भारती से सम्मानित किया। जो हस्तियां कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थी, उन्हें नेताजी ने उनके घर जाकर सम्मानित किया।
ब्रांड एंबेसेडर हैं ये हस्तियां
अखिलेश ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का भी सम्मान किया है। अपनी मेहनत और कोशिशों के बल पर मुकाम हासिल करने वालों को सम्मानित कर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग यूपी के ब्रांड एंबेसेडर हैं। इनकी वजह से देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
आगे पढ़िए, मुलायम ने कहा- योग्य लोगों का हो सम्मान...