पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mulayam Son In Law Tej Pratap And Lalu Daughter's Rajlaxmi Pictures Uttar Pradesh

PHOTOS: मुलायम के लाल की होगी लालू की लाडली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: तेजप्रताप सिंह और राज लक्ष्मी। (बाएं से दाएं)
लखनऊ. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पोते (लाल) और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की शादी लालू यादव की लाडली बेटी राज लक्ष्मी से तय हुई है। रविवार को लालू परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शगुन लेकर मुलायम सिंह के घर पहुंचे थे। रस्म अदायगी के बाद तय हुआ कि दिल्ली स्थित घिटोरनी में सांसद प्रेमचंद गुप्ता के शकुंतला फार्म हाउस में 16 दिसंबर को मंगनी की रस्म होगी। उसके बाद मुलायम के गांव सैफई में तिलक होगा, जिसकी तारीख बाद में तय होगी।

तेज प्रताप सिंह 'तेजू' यादव मुलायम सिंह की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद हैं। वे मुलायम के बड़े भाई रतन सिंह के पोते हैं। तेजू ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी किया है। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वे सैफई ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। वहीं, राज लक्ष्मी लालू प्रसाद यादव की नौ बच्चों में सबसे छोटी हैं। वह लालू की एक मात्र संतान हैं, जिनका जन्म लालू के सीएम बनने के बाद हुआ।

डिंपल यादव ने कहा- बहुत खुश हैं

यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि वह इस शादी से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप संसद में उनके साथी हैं और उनकी शादी से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। शगुन रस्म अदायगी के दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की।

अपर्णा ने कहा- इंगेजमेंट की हो रही है तैयारी

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके घर में बहू आ रही है। घर में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को दोनों के इंगेजमेंट की तारीख तय हुई है, जिसके लिए तैयारी की जा रही है।
आगे देखिए तेजप्रताप सिंह और राज लक्ष्मी की तस्वीरें...