पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mulayam Singh Yadav Reddy To Win Lok Sabha Seats

मुलायम की मंत्रियों की चेतावनी, पार्टी प्रत्याशी हारा तो खामियाजा भुगतना होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के मंत्रियों से अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर दिल्ली की गद्दी का मार्ग प्रशस्त करने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि अगर उनके क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी हारा तो इसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना होगा।
राज्य के मंत्री एसपी यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की 80 में से कम से कम 60 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि वह लक्ष्य हासिल हो।'