पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mulayam Singh Yadav Statement On Religion Conversion

धर्मांतरण पर संसद में बोले मुलायम- मैंने और बेटों ने जाति तोड़कर की है शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: छोटे बेटे प्रतीक यादव की अर्पणा यादव से शादी के दौरान आशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्चन साथ में पत्नी जया बच्चन।
लखनऊ. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपना और अपने बेटों के अंतरजातीय विवाह का उदहारण सांसद में पेश किया। आगरा में धर्म परिवर्तन के मामले में लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा। दिलचस्प बात यह रही है कि सुबह के सत्र में मुद्दे को गंभीर बताते हुए चर्चा की मांग करने वाले मुलायम सिंह ने दूसरे सत्र में धर्म परिवर्तन की चर्चा पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने सपा सांसदों (सभी यादव परिवार के सदस्य ) के साथ सदन से वॉक आउट कर दिया।

संसद में आगरा में हुए धर्म परिवर्तन का मामला उठा। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है, यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही है। इस घटना की चर्चा सिर्फ दिल्ली और आगरा में है। आगरा में तो कोई सवाल नहीं है, उन्होंने कहा कि भेदभाव तो हर जगह है, कहीं इस बहस का उल्टा असर नहीं हो जाए।

मैंने और मेरे बेटों ने किया अंतरजातीय विवाह

मुलायम ने कहा कि देश हर जगह भेदभाव हो रहा है, लेकिन यूपी में बदलाव आया है। उन्होंने अपने बेटों यूपी के सीएम अखिलेश और प्रतीक का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनके बेटों ने अंतरजातीय विवाह किया है। उनकी भी दूसरी शादी अंतरजातीय हुई। उनकी दोनों बहुएं ठाकुर हैं। धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर, रूप-रंग, अमीर-गरीब के नाम पर चारों तरफ सिर्फ भेदभाव हो रहा है।

मुलायम ने भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की बात कहते हुए कहा कि सभी को मिलकर समाज को मजबूत करना है। बेटे-बेटियों, महिला-पुरुषों में भेदभाव होता है। यदि पति आधी रात को घर आए तो कोई सवाल नहीं उठता है, लेकिन बीवी कहीं से पांच मिनट की देरी से लौटे तो सवालों की बौछार हो जाती है।

आगे पढ़िए, मुलायम बोले- क्या अखबार पढ़कर चलेगी संसद...